बागीदौरा: धर्मनगरी कलिंजरा में गूंजेगा श्रद्धा का स्वर, 31 जुलाई को आर्यिका सिद्ध श्री संघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा
धर्मनगरी कलिंजरा में आयोजित होने वाले आगामी चातुर्मास को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आर्यिका सिद्ध श्री संघ का 31 जुलाई को कलिंजरा में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे गांव को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। बुधवार को आर्यिका सिद्ध श्री संघ ने तलवाड़ा से कलिंजरा की ओर मंगल व