देहरादून: मसूरी नगर पालिका बोर्ड बैठक में कर्मचारियों के लिए आवास का मुद्दा गरमाया, हंगामे के बीच कई प्रस्ताव पास हुए
मसूरी नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने कई प्रस्तावों पर जमकर हंगामा किया। बैठक में अधिकतर प्रस्ताव पास किए गए। बैठक शुरू होने से पहले ही सभासदों ने पालिका के कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने का मामला उठाया और उसके बाद बैठक शुरू करने को कहा। इसे लेकर हंगामा हो गया।