उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में टीचर नीड एसेसमेंट आंकलन परीक्षा में शिक्षकों ने लिया भाग
राज्य परियोजना निदेशक रांची के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में बुधवार को सरकारी शिक्षकों का टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) आंकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार दो पालियों में आंकलन परीक्षा आयोजित की गई।