बदायूं: म्याऊं गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 11, 2026 बदायूं के थाना आलापुर क्षेत्र के म्याऊं गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार आशीष पुत्र कैलाश व मोहन पुत्र कैलाश निवासी कनऊ खेड़ा गांव घायल हो गए ।जबकि दूसरी बाइक पर सवार हरिओम पुत्र राम भरोसे निवासी घटिया चटृनपुर गांव बरेली घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।