दुधि: अनपरा पुलिस ने 17 साल पुराने मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और जालसाजी के पुराने मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना अनपरा पर पंजीकृत (राज्य बनाम रिवल यादव आदि), जो कि विभिन्न धाराओं में वांछित थे।