लोहरदगा: टमाटर तोड़ने गई महिला को अज्ञात जीव ने काटा, पैर में सूजन, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा कुरु थाना क्षेत्र के जीमा चटकपुर गांव निवासी जीवन कुजूर की पत्नी हिरानी कुजूर को टमाटर तोड़ने के दौरान किसी अज्ञात जीव ने काट लिया। घटना बीते शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अपने खेत में टमाटर तोड़ रही थी, तभी अचानक पैर में तेज दर्द महसूस हुआ। महिला को आशंका हुई कि शायद सांप ने काट लिया है, लेकिन वह जीव को देख नहीं सकी। घबराहट के कारण