मोबाइल नंबर से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने का आरोप, युवक ने आईजी से लगाई गुहार
झांसी। शहर के बाहर दतिया गेट नाले का बाग निवासी विकास प्रजापति ने पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र को शिकायती पत्र देकर उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाए जाने का आरोप लगाया है।
शिकायत में विकास प्रजापति ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से PRIYANKA_VERMA_786455 नाम की इंस्टाग्राम आईडी संचालित हो रही है। पीड़ित का कहना है कि उक्त आईडी पर आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जबकि उनका इस आईडी से कोई संबंध नहीं है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई है, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से उनका म�