सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे पीड़ित ने बताया जमीन के नाम पर ₹10 लाख की धोखाधड़ी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
बिहारीगढ़ समसपुर में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों की ठगी का मामला शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सामने आया है। पीड़ित बीर सिंह ने ग्राम प्रधान सुधीर प्रकाश सैनी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिलाने के बहाने उनसे 10 लाख रुपये ठग लिए।