मखदुमपुर: मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सूबेदार दास ने हाटी मोड़ सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया विधायक ने क्षेत्र में चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।