सदर: राजाजीपुरम में बेकाबू कार का कहर, सड़क किनारे खड़े 4 वाहनों को मारी टक्कर
Sadar, Lucknow | Jun 4, 2026 लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।