लोहंडीगुडा: जिले के ग्राम पंचायतों में चौपाल होगी, कलेक्टर ने निरीक्षण कैलेंडर जारी किया, 9 जनवरी को लोहण्डीगुड़ा से होगी शुरुआत
जिले में सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर हरिस एस ने मंगलवार शाम 4 बजे जिले के सभी जनपद पंचायतों के अन्तर्गत निरीक्षण की तिथियां निर्धारित करते हुए एक विस्तृत आदेश जारी किया है।