छात्र चेतना संगठन द्वारा आज सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नगर थाना के पास स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के उपरांत “स्वामी विवेकानंद अमर रहें”, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों के साथ युवाओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।