फारबिसगंज: सुल्तान पोखर के समीप एक युवक से 1 लाख रुपया नगद सहित गले मे सोने के चेन और एक मोबाईल की छिनतई
फारबिसगंज सुल्तान पोखर के समीप एक युवक से 1 लाख रुपया नगद सहित गले मे सोना का चेन और एक कीमती मोबाईल छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर पीड़ित नवीन कुमार भागकोहलिया वार्ड संख्या 06 निवासी ने थाना में आवेदन देकर चार नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर न्याय की गुहार लगाई है.