कटिहार: संथाली टोला के पास शराब से लदी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे एक पिकअप बंद अनियंत्रित होकर पलटी मार गई। पिकअप वैन में शराब छुपाया हुआ था और ऊपर अनाज का बोरा रखा हुआ था दुर्घटना में पिकअप में लोड बोरा और शराब बाहर निकल आया। शराब को देखकर ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और शराब लूट कर चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें पिकअप और अनाज का बोरा मिला।