शुजालपुर: भीड़ और अव्यवस्था से मुसीबत, महिला की चेन चोरी, आवारा मवेशियों से भगदड़
शहर के सब्जी बाजार में अव्यवस्था और सुरक्षा की कमी से लोग परेशान हैं। रविवार शाम हाट बाजार में खरीदारी करने पहुंची ब्रज नगर कॉलोनी निवासी शकुंतला शर्मा के गले से भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश 14 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ले गया। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया