गुड़ा ग्राम में दिव्यांग व्यक्ति के साथ हुआ विवाद पीड़ित ने थाने में की शिकायत
गुरुवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के गुड़ा ग्राम निवासी आंखों से दिव्यांग सुखीलाल भूमिया बड़वारा थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि दल्लू कुशवाहा के पालतू कुत्ते ने मेरे कीमती बकरे को काट लिया था जिसकी भरपाई मांगने पर मेरे साथ गाली गलौज कर धमकी दी है वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत प्राप्त कर मामले को जांच में दिया है