मोकामा: पिकअप लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
Mokameh, Patna | Apr 14, 2026 मोकामा पुलिस को विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब आठ महीने पहले हुए चर्चित पिकअप लूटकांड के फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को शाम 6 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।