गिरिडीह: 7 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने युवक को छुड़ाकर 5 आरोपियों को दबोचा
गिरिडीह पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 3 बजे पपरवटांड़ कार्यालय में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस ने अपहृत तसल्लीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है।