डूंगला: बड़ी सादड़ी: 27 जून को बांसी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 7 घंटे बिजली कटौती
बड़ी सादड़ी में सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि आवश्यक रखरखाव के चलते 27 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता गोविंद धाकड़ के अनुसार, 111 केवी बांसी फीडर से जुड़े बांसी गांव, अणनंदों का खेड़ा, भियाणा और उदयपुर रोड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।