जौनपुर: थाना जलालपुर की मिशन शक्ति टीम ने 3 नाबालिग पीड़िताओं को किया बरामद
जलालपुर की मिशन शक्ति टीम ने तीन अलग-अलग मुकदमों से संबंधित तीन नाबालिग पीड़िताओं को सकुशल बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने रविवार की सायं करीब 4 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित गुमशुदा किशोरियों को तलाश कर सुरक्षित लौटाया