जौनपुर: छठ पूजा को लेकर पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में रविवार की सुबह करीब 11 बजे जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने आगामी छठ पूजा को देखते हुए विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया