जौनपुर: बाइक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे के पास पैदल घर की तरफ जा रहे एक मजदूर की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी डिप्टी गौतम गुरुवार की शाम शहर से मजदूरी करके पैदल घर जा रहा था। विशेषरपुर चौराहे के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया