करतला: भारतमाला मार्ग पर भीषण टक्कर, ट्रेलर और पिकअप की भिड़ंत में वाहन के उड़े परखच्चे
Kartala, Korba | Jun 13, 2026 उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर पंतोरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक को तोड़ते हुए जा पहुंचा। दुर्घटना में ट्रेलर का केबिन भी बुरी तरह