दतिया जिले के चिरगांव रोड पर शनिवार रात्रि में 09 बजे एक बाइक चालक गाय से टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे घायल हो गए। घायल माँ-बेटे को डायल 112 पुलिस द्वारा इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार भांडेर निवासी देवेंद्र पांचाल अपनी मां इमरती पांचाल के साथ बिछोन्दना गांव से त्रयोदशी में शामिल होकर लौट रहा था।