चूरू: ओम कॉलोनी रेलवे फाटक से भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasaya nis:value=jansamasaya nis:enabled=true nis:link/>
Churu, Churu | Sep 4, 2025 चूरू शहर के ओम कॉलोनी रेलवे फाटक से भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आए दिन लगने वाले जाम, सड़क दुर्घटनाओं और मूलभूत सुविधाओं को हो रहे नुकसान से परेशान वार्डवासियों ने एसपी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिये ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई।