चूरू: बीदासर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के वायरल वीडियो पर आईजी की प्रतिक्रिया, कहा- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
Churu, Churu | Sep 4, 2025 बीदासर में तेजा दशमी की रात 3 बजे करीब एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी को मंच से फटकार लगाना नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को भारी पड़ सकता है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा ने मामले पर गुरुवार को दोपहर 3 बजे करीब चूरू पुलिस लाइन में पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पुलिस ने इस घटना को रिकॉर्ड पर ले लिया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।