चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में एनएसयूआई ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया, गुल्लक में पैसे डालकर जताया विरोध
Churu, Churu | Sep 4, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में गुरुवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोहिया महाविद्यालय परिसर में इकट्ठा हुए छात्र नेताओं ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और प्रतीकात्मक तरीके से गुल्लक में पैसे डालकर विरोध जताया।