पूर्णिया पूर्व: आगाटोला चुना फैक्ट्री के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल, इलाज के लिए भेजा अस्पताल
एनएच 131A पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर आगाटोला चुना फेक्ट्री के समीप बाइक व ट्रक के बीच हुई आमने सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहीं घायल बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया।घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार विपरीत दिशा में था,सामने से ट्रक आते देख बाइक मोड़ लिया।