कांके: रॉक गार्डन परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर नेता प्रतिपक्ष ने किया वृक्षारोपण
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2026 रॉक गार्डन परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।