हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, बैठक के बाद सौंपा गया ज्ञापन
कोठी स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ग्राम इकाई शेषपुर जाहिद अली में शुक्रवार करीब 11 बजे सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दर्जन किसानों ने संगठन की सदस्यता ली। इसी साथ गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अभियान ब्लॉक अध्यक्ष राममदन रावत की अगुवाई में चला। दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया और संगठन से जुड़े।