कराहल: सशक्त राष्ट्र के लिए युवा जवाबदार: शर्मा, कराहल में एबीवीपी का छात्र उत्कर्ष कार्यक्रम आयोजित, शोभायात्रा निकली
श्योपुर। जिले के कराहल कस्बे में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को दोपहर 03 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय लोक संस्कृति से जुड़े नृत्य भी शामिल रहे। इस दौरान स्थान स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।