उपमंडल थुनाग के मिनी सचिवालय में आज आपदा राहत एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।गुरसिमर सिंह ने सभी प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से आपदा राहत कार्यों, समयबद्ध पुनर्निर्माण तथा विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।