हुज़ूर: मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक अगले 4 दिन तक प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई। राजगढ़ और रतलाम में 2.2 इंच,शिवपुरी और खजुराहो में 2 इंच, टीकमगढ़ में 1.6, खरगोनमें 1.5 और उज्जैन, भोपाल और दतिया में 1.4 इंच बारिश हुई |