नजीबाबाद: नजीबाबाद में 2 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर लगाया जाम
गुरुवार 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बिजली न आने से परेशान मोहल्ला निवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।