वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर जीर्णोद्धार के दौरान मंदिर तोड़े जाने का दावा कर पाल समाज के लोगों ने हंगामा काटा। इस दौरान पुलिस और हंगामा करने वाले लोगों में झड़प हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ा, तो वहीं कई को हिरासत में लेकर चौक थाने ले गई।