कहरा: सरस्वती पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित,ADM ज्योति कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश
Kahara, Saharsa | Feb 12, 2024 आज सदर थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में एडीएम ज्योति कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व आम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर एडीएम ज्योति कुमार ने सरस्वती पूजा के अवसर पर संयम और शालीनता बनाए रखने,हुड़दंग से बचने ,अफवाहों पर ध्यान नहीं देने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।