कहरा: विश्वासमत हासिल करने पर NDA गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शंकरचौक पर
एक दूसरे को मिठाई खिला व गुलाल लगा मनाया जश्न
Kahara, Saharsa | Feb 12, 2024 आज नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन सरकार ने जैसे ही विश्वास मत हासिल किया, सहरसा के शंकर चौक पर एनडीए गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिला और गुलाल लगाकर जश्न मनाया। जश्न में मौजूद नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व की जीत बताया।