कहरा: पस्तपार थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Feb 12, 2024 गुप्त सूचना मिलने पर पस्तपार थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी हेमंत को पस्तपार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।