चरखारी: चरखारी में बैंक ऋण न चुकाने पर 4 किसानों की जमीन की गई कुर्क
चरखारी में ऋण वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने जतौरा और रिवई गांव में बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, रिवई शाखा के 4 बड़े ऋण खाताधारकों की बंधक भूमि राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में कुर्क की गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जतौरा निवासी किशोर सिंह, महिपाल सिंह और रिवई निवासी बलबीर व चंद्रभान किसान कार्ड बनवाकर ऋण लिया था। ऋण न चुकाने पर कार्रवाई की गई।