बालोद: जिला सरपंच संघ ने सरपंचों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को सौंपा ज्ञापन, सत्र में मुद्दा उठाने का वादा
Balod, Balod | Jun 5, 2026 बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को जिला सरपंच संघ बालोद ने ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने पंचायतों के समक्ष उत्पन्न वित्तीय, प्रशासनिक और विकास संबंधी चुनौतियों से अवगत कराते हुए त्वरित समाधान की मांग की।