नवाबगंज: सुल्तानपुर गाँव स्थित नवीन मंडी में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा
मसौली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नवीन मंडी स्थल पर एक गोदाम में विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे हुई। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने जैसे ही अजगर को देखा, वहां अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कुछ समय के लिए काम पूरी तरह ठप हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।