हमीरपुर: सुमेरपुर में बाइक सवार युवक को डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौत, रिश्तेदार शादी के लिए देखने आए थे
तपोभूमि से दर्शन करने के पश्चात घर वापस जा रहे युवक को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि इसकी शादी करने के लिए देखने वाले घर पर रिश्तेदार इंतजार कर रहे थे। कस्बे के गुटखा फैक्टरी के पास रहने वाला रोहित उर्फ प्रद्युमन (21) पुत्र बबलू