गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
गया के गया रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में 1 युवक की मौत हो गई है।मृतक युवक की पहचान जितेंद्र मिस्त्री के रूप में की गई है।तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हादसा हुई है। घटना शनिवार की है।रविवार को शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।जिसके बाद रविवार की सुबह 11 बजे परिजनो को शव को सौंपा गया है।