थलीसैंण: थलीसैंण पुलिस ने दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार देर शाम को थलीसैण पुलिस ने एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि देर शाम ग्राम मनसारी पट्टी चौथान निवासी भगत सिंह को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना थलीसैण में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा किया