थलीसैंण: थलीसैण पुलिस ने अवैध गांजा नशा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थलीसैण पुलिस ने शुक्रवार को चैकिंग के दौरान अभियुक्त भगत सिंह पुत्र स्व0 पदम सिंह, निवासी ग्राम मनियार, तहसील थलीसैण को उफरेखाल तिराहे के पास से 16.066 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया l जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर NDPS के तहत अभियोग पंजीकृत किया l