चंदिया: देवरा गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एम्बुलेंस ने खराब सड़क का हवाला देकर आने से किया इनकार
Chandia, Umaria | Jul 10, 2026 चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा से स्वास्थ्य सुविधाओं और बदहाल सड़क व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। आरोप है कि एम्बुलेंस चालक ने खराब सड़क का हवाला देकर गांव आने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को गोद में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से अस्पताल लेकर आये परिजन