उमरेठ: परिजनों से तंग आकर महिला ने खाया जहर, उमरेठ के टांडी रैय्यत की घटना
उमरेठ थाना क्षेत्र के टांडी रैयत गांव की 50 साल की महिला ने जहर खा लिया। महिला को 108 एंबुलेंस अस्पताल लाया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया । 50 वर्षीय महिला बिल्लू इवनाती अपने बेटे बहु के साथ रहती है। बेटे और बहू ही उसे अस्पताल लेकर आए । महिला बिल्लू इवनाती ने बताया कि कुछ दिनों से वह बीमार चल रही है । सोमवार को 1 बजे उपचार जारी था।