कटनी नगर: मंडी शुल्क में वृद्धि के विरोध में पहरुआ गल्ला मंडी कुठला रही बंद प्रदेशव्यापी विरोध, कहा शुल्क बढ़ने से होगा बड़ा असर
मंडी शुल्क 1 से बढ़कर 1.5% किया गया है इसके विरोध में प्रदेशव्यापी बंद रहा। कटनी कृषि उपज मंडी पहरुआ कुठला में भी आज मंगलवार सुबह 8 बजे से बंद का असर नजर आया। व्यापारियों का कहना है की मंडी शुल्क में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि भले ही कम दिखाई देती है लेकिन बड़े स्तर पर कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए यह लाखों रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगी।