कोईलवर: रामनवमी पर कोईलवर थाना परिसर में हनुमान पूजा, कन्या पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया
रामनवमी के पावन अवसर पर कोईलवर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राम भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर शुक्रवार की दोपहर दोपहर 12:00 किया गया