मेरठ: रोहटा थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,हत्या या हादसे की पुलिस कर रही जांच,शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
Meerut, Meerut | Feb 24, 2024 रोहटा थाना क्षेत्र के मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर लाहौरगढ़ रजवाहे की पुलिया के पास शनिवार को एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाया।मृतक की शिनाख्त गांव बिजवाड़ा थाना बिनोली जिला बागपत निवासी बृजमोहन शर्मा उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई।